फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर बिग बी के साथ हुआ हादसा, पैर की नस कटी, टांके लगे

Sun, 23 Oct 2022 12:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि चोट लगने के बाद उनके पैर में कुछ टांके आए। हालांकि, खुशी की बात यह है कि बिग बी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन हाल ही में क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर एक हादसे का शिकार हो गए। इसके चलते उनके पैर की नस कट गई। अमिताभ बच्चन के पैर में इसके चलते काफी चोट आई। बिग बी ने खुद अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर पैर की नस कट जाने के कारण उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन

चिंता की बात नहीं!
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि चोट लगने के बाद उनके पैर में कुछ टांके आए। हालांकि, खुशी की बात यह है कि बिग बी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद फैंस से यह कहा है कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं और अब चिंता करने की कोई बात नहीं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया कि उन्हें यह चोट कैसे लगी?

Jacqueline Fernandez: 'वो चाहती थी मैं उससे प्यार करूं...' सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन संग रिश्ते पर किया खुलासा

पैर पर दवाब न डालने की सलाह
अमिताभ बच्चन ने बताया कि मेटल की एक धारदार चीज से उनके बाएं पैर के पिछले हिस्से पर कट लग गया, जिसके बाद खून बहना शुरू हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उनके पैर में टांके आए हैं। अमिताभ बच्चन फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टर्स ने बिग बी को पैरों पर जोर देने या चलने से मना किया है। यहां तक कि वो ट्रेडमिल पर भी वॉक नहीं कर सकते हैं।

Janhvi Kapoor: अचानक पैसों की बात क्यों करने लगीं जान्हवी? बोलीं- किसी का दिल इतना बड़ा नहीं कि...
विज्ञापन

सेट पर रखा जाता है खूब ख्याल
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया है कि वह जितना भी वक्त केबीसी के सेट पर बिताते हैं, उस दौरान उनका बहुत खास ख्याल रखा जाता है। बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर केबीसी की टीम ने खास एपिसोड का आयोजन किया था। इसमें अभिषेक बच्चन और जया बच्चन भी शामिल रहीं।

Adipurush New Poster: विवादित टीजर के बाद 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर देख क्या बोले फैंस? यहां पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें