फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, रांची की अदालत ने जारी किया वॉरंट

Thu, 06 Apr 2023 09:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिकायतकर्ता ने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल  के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीषा पटेल बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन उनका नाम अक्सर कॉन्ट्रवर्सीज में फंसता रहता है। जहां अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं आज उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, रांची की एक सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया है।

विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं हुईं अमीषा
अमीषा पटेल और उनके पार्टनर के खिलाफ शिकायत करने वाले अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अभिनेत्री और उनके पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था। समन के बावजूद अमीषा कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखने नहीं आई थीं, जिसकी वजह से कोर्ट नाराज हो गई। बात तब आगे बढ़ गई जब न तो अभिनेत्री और न ही उनके वकील कोर्ट में पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

'देसी मैजिक' फिल्म के लिए ली थी रकम
अमीषा पटेल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर ने 'देसी मैजिक' नाम की एक फिल्म के निर्माण और प्रचार के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

Filmy Wrap: OTT कंटेंट से सलमान खान नाराज और 'सालार' की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन


नहीं लौटाए पैसे
बता दें, 'देसी मैजिक' की शूटिंग साल 2013 में शुरू हुई थी। हालांकि, फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। जब फिल्म निर्माता ने अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे नहीं लौटाया। काफी दिनों के बाद, अभिनेत्री ने उन्हें अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे।
Suniel Shetty: 'हम असफलता पर चर्चा नहीं करते..' केएल राहुल की खराब फॉर्म पर सुनील शेट्टी की दो टूक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें