विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभनेता ने समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतरता के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। विजय को 'रंगरेज', 'सुपर 30', 'लस्ट स्टोरीज 2', आलिया भट्ट अभिनीत 'डार्लिंग्स', 'मर्डर मुबारक' और अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इसी बीच प्राइम वीडियो ने आगामी वेब सीरीज से विजय वर्मा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए बड़ा अपडेट साझा किया। कास्टिक पूरी होने के बाद सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
अभिनेता विजय वर्मा सीरीज 'मटका किंग' में एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। प्रशंसकों के उत्साह को बरकरार रखने के लिए प्राइम वीडियो ने आज इसके संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। सोशल मीडिया पर 'मटका किंग' सीरीज से विजय वर्मा का लुक पोस्ट साझा करते हुए प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, 'अपना दांव लगाने के लिए तैयार! मटका किंग जल्द ही अमेजन प्राइम पर।'
'मटका किंग' एक क्राइम थ्रिलर है। इसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में पूरी तरह आकर्षक लग रहे हैं। सीरीज का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर, नागराज मंजुले के साथ गार्गी कुलकर्णी, आशीष आर्यन और अश्विनी सिदवानी द्वारा किया जा रहा है। जहां इस सीरीज का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, वहीं इसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। सीरीज को अभय कोरानने ने नागराज मंजुले के साथ मिलकर लिखा है।
Karan Johar: कंगना के थप्पड़ कांड पर करण का बयान, बोले- मैं किसी भी प्रकार के हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं
जहां तक 'मटका किंग' सीरीज की बात है, तो इसका आधार एक काल्पनिक कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो 1960 के मुंबई शहर में स्थापित की गई है, जहां एक कपास व्यापारी जुए का खेल मटका शुरू करता है। धीरे-धीरे खेल अभूतपूर्व गति प्राप्त करने लगता है और आगे क्या होता है उसी से शेष सीरीज बनती है। सीरीज में विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव अहम भूमिका में हैं।