पिछले कुछ समय से ओटीटी पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। हालांकि इनमें से एक सीरीज ऐसी है जिसने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। ओटीटी पर प्रसारित किस सीरीज के दूसरे सीजन ने आपको अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित किया है? अमर उजाला के पोल में इस सवाल के जवाब में ज्यादातर पाठकों ने 'द फैमिली मैन' के सीजन 2 को अब तक की सबसे अच्छी सीरीज बताई है।
बता दें कि राज और डीके द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के पहले सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 47.02% लोगों ने 'द फैमिली मैन 2' को अब तक की सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली सीरीज बताया है। बात करें दूसरे वेब सीरीज की तो कालीन भैया और गुड्डु पंडित की कहानी से सजी 'मिर्जापुर' दूसरे नंबर पर है। इसके 38.41% लोगों ने पसंद किया है।
तीसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' लोगों को काफी पसंद आई थी। इसे 6.62% प्रतिशत वोट मिले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी और सैफ अली खान की इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बहुत अच्छी लगी थी। साथ ही इस सीरीज के साइड किरदारों को भी काफी सराहना मिली थी।
चौथे नंबर पर 'इनसाइड एज' को 3.31% प्रतिशत वोट मिले। दस एपिसोड में सिमटी इस सीरीज में बताया गया कि आईपीएल जैसी पावर प्ले लीग का आयोजन भारत में चल रहा है। इस सीरीज में हकीकत और कल्पना को अच्छे तरीके से संजोया गया है। क्रिकेट, स्टार, खिलाड़ी, पीपीएल वास्तविक लगते हैं। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
ब्रीद को 4.46 प्रतिशत वोट मिले है। 'ब्रीद: इन टू शैडोज' से अभिषेक बच्चन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। थ्रिलर से भरी इस सीरीज की कहानी दर्शकों को थोड़ी खिंची हुई लगी थी। हालांकि इसे दर्शकों ने पसंद किया था।