फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Jun 2021 01:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • वह 97 साल के हैं। 
  • उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 97 साल के हैं। लोग आज इस दिग्गज कलाकार को ‘चंद्रशेखर साब’ के नाम से पुकारते हैं।

विज्ञापन



उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।  चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे। 

साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद के पूर्ववर्ती राज्य में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें कॉलेज की पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी।  उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें