फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: अक्षय ने टाइगर से सीखा विटामिन डी लेने का तरीका, 'संवाद' में अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

Mon, 26 Feb 2024 03:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'संवाद' कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ की। अभिनेता ने कहा कि यह बिल्कुल सही कहा जाता है कि जवान लोगों के साथ काम करने पर बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद 2024 कार्यक्रम 26 फरवरी (सोमवार) को लखनऊ में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मनोरंजन जगत के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आए। दोनों कलाकार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कार्यक्रम में दोनों ने फिल्मों के एक्शन के साथ कई चीजों पर खुलकर बात की। 

विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2024: अक्षय कुमार ने 'जय श्रीराम' कहकर किया स्वागत, टाइगर बोले- 'नमस्ते, जय हिंद'

Trending Videos

युवाओं के सीखने को मिलता है बहुत कुछ: अक्षय कुमार
इस बातचीत में अक्षय ने टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ की। अभिनेता ने कहा कि यह बिल्कुल सही कहा जाता है कि जवान लोगों के साथ काम करने पर बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। अक्षय ने कहा, "कहते हैं कि आप युवाओं के साथ काम कीजिए ताकि उनसे स्टेमिना बनाना सीख सकें। हम साथ में वॉलीबॉल, क्रिकेट खेलते थे। साथ में कसरत करते थे। मुझे बहुत सी चीजें टाइगर से समझने को मिली हैं।"
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को तीन दशक पूरे, अभिनेता ने नोट साझा कर जताई खुशी

टाइगर से सीखी यह खास चीज
उन्होंने टाइगर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनसे उन्होंने विटामिन डी लेने का तरीका सीखा है। अभिनेता ने बताया कि टाइगर रोज सुबह आठ से 10 बजे तक टी-शर्ट हटाकर धूप में बैठते हैं और विटामिन डी लेते हैं। हमारे यहां ब्लड टेस्ट में हमेशा विटामिन डी कम ही आता है। मैंने उनसे विटामिट डी लेने का तरीका सीखा है।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर थ्रिलर के साथ मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज
 
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बड़े मिया छोटे मियां की बात करें तो अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे नेगेटिव रोल में दिखेंगे। इसका निर्देशन सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म को नौ अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें