फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: फिल्म सिनेमैटोग्राफर हैं अक्षांश योगेश्वर, उनकी लघु फिल्म 'गाय' को मिला पुरस्कार

Thu, 04 Nov 2021 01:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' की लघु फिल्म प्रतियोगिता की श्रेष्ठ कैटेगरी में अक्षांश योगेश्वर की फिल्म 'गाय' ने भी जगह बनाई। इस फिल्म ने श्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता है। जिसके लिए अक्षांश योगेश्वर को एक लाख रुपये के इनाम से नवाजा गया है। 
विज्ञापन
अक्षांश योगेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' की लघु फिल्म प्रतियोगिता की श्रेष्ठ कैटेगरी में अक्षांश योगेश्वर की फिल्म 'गाय' ने भी जगह बनाई। इस फिल्म ने श्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता है। जिसके लिए अक्षांश योगेश्वर को एक लाख रुपये के इनाम से नवाजा गया है। 

विज्ञापन

फिल्म सिनेमैटोग्राफर हैं अक्षांश योगेश्वर
अक्षांश योगेश्वर मूलरूप से प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और अब मुंबई तक का सफर तय कर चुके हैं। फिल्म सिनेमैटोग्राफर के रूप में उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कई कलात्मक लघु फिल्मों के साथ-साथ कुछ फीचर फिल्मों का भी फिल्माकंन किया, जिन्हें पर्याप्त सराहना मिली।

इसके अलावा कई कला संस्थानों से पुरस्कार-सम्मान हासिल कर चुके हैं। अक्षांश योगेश्वर अब तक कई अहम धारावाहिकों और वेब सीरीज का फिल्मांकन व संपादन भी कर चुके हैं। अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' की लघु फिल्म प्रतियोगिता में अक्षांश की फिल्म 'गाय' ने श्रेष्ठ कैटिगरी में जगह बनाकर एक लाख रुपये का इनाम जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें