फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alok Nath: आलोक नाथ रोमांटिक हीरो से कैसे बने 'संस्कारी बाबूजी', यहां जानिए उनका फिल्मी सफर

Mon, 10 Jul 2023 07:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आलोक नाथ - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड और टीवी जगत में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता आलोक नाथ को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। आलोक ने ज्यादातर फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बाबूजी या ससुर आदि का किरदार निभाया है। जिसके चलते उन्हें ‘संस्कारी बाबूजी’ के तौर पर भी पहचाना जाता है। आज आलोक नाथ का 67वां बर्थडे है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बात करते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों की। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी जगत में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता आलोक नाथ को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। आलोक ने ज्यादातर फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बाबूजी या ससुर आदि का किरदार निभाया है। जिसके चलते उन्हें ‘संस्कारी बाबूजी’ के तौर पर भी पहचाना जाता है। आज आलोक नाथ का 67वां बर्थडे है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बात करते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों की। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

3 of 7
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आलोक नाथ मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं, उनके पिता एक डॉक्टर थे, जिसके चलते वह चाहते थे कि उनका बेटा भी इसी पेशे में आगे जाए, हालांकि अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के बाद आलोक नाथ की रुचि अभिनय की तरफ होने लगी और इसी वजह से उन्होंने कॉलेज के रुचिका थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया। इसके बाद इसके बाद उन्होंने तीन साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की और अभिनय की गुर सीखे।

4 of 7
आलोक नाथ
बॉलीवुड और छोटे पर्दे दोनों जगह अपनी पहचान बनाने वाले आलोक नाथ ने अपने करियर में 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही वह 15 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में भी नजर  आ चुके हैं। साल 1980 में उन्होंने 'गांधी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इस फिल्म से ही उनके कदम बॉलीवुड में पड़े।
विज्ञापन

5 of 7
आलोक नाथ
'गांधी' फिल्म के बाद आलोक नाथ मुंबई आ गए, लेकिन दूसरी फिल्म के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्हें पांच साल तक कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने 2 साल तक पृथ्वी थिएटर में नादिरा बब्बर के साथ अभिनय किया। उसी वक्त आलोक नाथ को 'मशाल' फिल्म में एक छोटा रोल मिला जो उन्होंने कर लिया।

यह भी पढ़ें: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थीं शिल्पा शेट्टी, पुराने दिनों को याद कर साझा कीं बेहतरीन बातें
विज्ञापन

6 of 7
आलोक नाथ
आलोक नाथ को संस्कारी बाबूजी का टैग बाद में मिला। इससे पहले वो फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभा चुके थे। 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में उन्होंने बेहद रोमांटिक और हॉट सींस दिए थे। इसके अलावा 'विनाशक', 'षड्यंत्र' और 'बोल राधा बोल' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक का रोल भी अदा किया। हालांकि उन्हें सकारात्मक रोल में ही पसंद किया गया। एक बार आलोक नाथ को जितेंद्र के पिता का रोल बनने का ऑफर मिला था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने ये रोल करने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: इन सुपरस्टार्स ने एक्टिंग के लिए कुर्बान की पढ़ाई, लिस्ट में अक्षय-प्रियंका का भी नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलोक नाथ
आलोक नाथ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दीं। जिनमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'विवाह', 'एक विवाह' ऐसा भी जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के साथ साथ वो छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रहे। आलोक नाथ 'बुनियाद', 'हमलोग' जैसे शोज में भी नजर आए। आलोक नाथ ने अपना संस्कारी टैग भी बदलने की कोशिश की है। वो 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'दे दे प्यार दे' में कूल दादा और डैड का किरदार भी निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों पर ईशान खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें