फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर खुश हुए चिरंजीवी, भावुक पोस्ट कर लुटाया प्यार

Wed, 29 Mar 2023 11:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। अब इस पर मेगास्टार चिरंजीवी ने भावुक पोस्ट साझा करते हुए खुशी जताई है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए दी थी, जिसके बाद से इंडस्ट्री के तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। अब इस कड़ी में चिरंजीवी भी जुड़ चुके हैं। मेगास्टार ने भी अल्लू अर्जुन को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने पर बधाई दी है।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने साझा की थी खुशी
दरअसल, अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो चुके हैं। वह काफी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें खूब प्यार मिला है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों, दर्शकों और फैंस का शुक्रिया अदा किया था। अभिनेता के इस पोस्ट पर कई सितारों ने प्यार बरसाते हुए उन्हें बधाई दी थी।

Bholaa: 'भोला' में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन! आस्क सेशन में अजय ने अभिनेता को दिया सरप्राइजिंग जवाब

चिरंजीवी ने साझा किया पोस्ट 
अब मेगास्टार चिरंजीवी ने भी ट्विटर पर पोस्ट के जरिए अल्लू अर्जुन पर प्यार बरसाया है। अल्लू अर्जुन के अंकल चिरंजीवी ने लिखा कि बहुत खुशी हुई कि तुमने 20 साल पूरे कर लिए। पैन इंडिया और एक आइकन स्टार के तौर पर तुम्हें देख बहुत खुश हूं। आने वाले समय में तुम्हें और भी ऊंचाई मिले और भी ज्यादा दिल जीतो, ऐसी शुभकामनाएं हैं।
 

Bholaa: एडवांस बुकिंग में धीमी हुई 'भोला' की रफ्तार, रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म के बिके इतने टिकट
विज्ञापन

'पुष्पा' से बने पैन इंडिया स्टार
चिरंजीवी के पोस्ट पर जवाब देते हुए अल्लू अर्जुन ने भी उन्हें शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और 'पुष्पा' के बाद उन्होंने पैन इंडिया स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

Suhana-Agastya: सुहाना खान को फ्लाइंग किस करते नजर आए अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें