फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa: 'भोला' में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन! आस्क सेशन में अजय ने अभिनेता को दिया सरप्राइजिंग जवाब

Wed, 29 Mar 2023 09:42 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों मे रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर आस्क सेशन रखा था, जिसमें एक्टर ने फिल्म से संबंधित कई सारे सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
भोला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों मे रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर आस्क सेशन रखा था, जिसमें एक्टर ने फिल्म से संबंधित कई सारे सवालों के जवाब दिए। सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे भोला में इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर के कैमियो को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब अजय ने काफी मजाकिया अंदाज में टाल दिया।
विज्ञापन

 

भोला का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, ट्विटर पर कुछ पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन भोला में कैमियो कर सकते हैं। इस बारे में यूजर ने अजय से पूछा कि सुना है कि अभिषेक फिल्म की टीम में शामिल हैं। फिल्म में उनका कैमियो है या  बहुत बड़ा सरप्राइज मिले वाला है, जिसके जवाब में अजय ने लिखा कि सरप्राइज बताते थोड़े ही हैं। 

'भोला' का दूसरा टीजर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, अजय ने पायरेसी को लेकर भी दमदार बयान दिया है। दरअसल, एक यूजर ने लिखा कि भोला स्टाइल में कुछ शब्द ऐसे लोगों के लिए भी, जो पायरेसी करते हैं। इस पर अजय ने  शानदार जवाब देते हुए कहा कि पायरेसी करने वाले शैतान हैं। टिकट खरीदकर मूवी देखने वाले चट्टान बनो।

यह भी पढ़ें-  Suhana-Agastya: सुहाना खान को फ्लाइंग किस करते नजर आए अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

अजय देवगन - फोटो : social media

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अजय ने खुद किया है। भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। फिल्म में तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और गजराज राव दमदार किरदार में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में अमाला पॉल स्पेशल एपीयरेंस में नजर आएंगी। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Sharmila Tagore: 'गुलमोहर' में समलैंगिक किरदार निभाते हुए नर्वस थीं शर्मिला, अभिनेत्री को इस बात का था डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें