फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दीं दिवाली की शुभकामनाएं, बोलीं- इस बार मैं बिस्तर पर...

Mon, 24 Oct 2022 06:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देश भर में इस समय दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस फेस्टिवल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में भी जमकर दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। जहां कई सेलेब्स के घर भव्य दिवाली पार्टियां रखी गईं तो वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी सभी सितारों ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन उन्होंने इस बार थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में इसके पीछे की वजह भी बताई हैं।

विज्ञापन


Deepika Padukone: दीपिका के ग्लैमरस लुक ने उड़ाए रणवीर के होश, क्या आपने देखी अभिनेत्री की यह तस्वीर?

शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक वह एक्ट्रेस को रॉयल ब्लू आउटफिट में हाथ में मोमबत्ती लिए पोज करते देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह क्यूट अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- "थ्रोबैक के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दे रही हूं क्योंकि इस समय मैं बिस्तर पर दिवाली का दिन बिता रही हूं।

Diwali 2022: पार्टी में कपिल शर्मा ने पत्नी को किया सरेआम किस, पैपराजी बोले- एक बार और

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के चलते बेड रेस्ट पर हैं आलिया
आलिया भट्ट लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसलिए वह इसी के चलते बेड रेस्ट कर रही हैं। आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं ननद रिद्धिमा कपूर ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए।

Jaya Bachchan: जया बच्चन की मिमिक्री करती नजर आई यह लड़की, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो


बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली हैं। वहीं उनके हाथ में बॉलीवुड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें