फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia bhatt: 'जी ले जरा' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं आलिया, बोलीं- बॉलीवुड को नया कॉन्सेप्ट देगी यह फिल्म

Thu, 11 May 2023 04:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मों में अलावा वह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने हाल ही में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में अपना पांचवां पुरस्कार जीता था। अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिनमें से एक है 'जी ले जरा'। अब अभिनेत्री ने अपनी इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' के बारे में बात की। आलिया ने कहा कि वह इस बात से काफी उत्साहित हैं कि फिल्म नई बातचीत की शुरुआत कर रही है यानी कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों का नया विषय परोसा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि हमारी इंडस्ट्री में महिला की मित्रता पर आधारित ज्यादा फिल्में नहीं बनाई जाती हैं, लेकिन अब यह फिल्म एक नए दौर की शुरुआत करेगी, जहां तीन प्रमुख महिलाएं वास्तव में एक-दूसरे का साथ देंगी।

Priyanka Chopra: 'एक्ट्रेस की पेल्विक बोन दिखनी चाहिए', प्रियंका ने फिर खोला बंद दरवाजों के पीछे छिपा काला सच

आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म 'जी ले जरा' का निर्देशन  फरहान अख्तर करने वाले हैं। उन्होंने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर अपडेट दिया था कि 'जी ले जरा' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म की निर्माता जोया अख्तर हैं। जोया की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' दर्शकों को खास पसंद आई थी, जिसके बाद से दर्शकों को उनकी अगली रोड ट्रिप फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है।

Alia Bhatt: आलिया के हाथ लगी एक बड़ी उपलब्धि, इस ब्रांड की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। वहीं बात करें आलिया की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shannon K: कान में दिखेगा शैनन के का जलवा, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानू की बेटी का डेब्यू
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें