Alia Bhatt : मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली तस्वीर साझा की है। बता दें कि 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी का स्वागत किया था। जिसके बाद से ही हर कोई आलिया और बेटी की झलक देखने के लिए बेताब हैं। फैंस की इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने हाथ में एक कप पकड़े नजर आ रही हैं। बता दें कि इस कप पर 'मम्मा' लिखा हुआ है।