फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: पति रणबीर को लेकर आलिया का बड़ा खुलासा, बोलीं- इस वजह से राहा के लिए पोजेसिव हैं एक्टर

Wed, 26 Apr 2023 03:03 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने खुलासा किया कि कैसे रणबीर कपूर राहा के लिए पोजेसिव हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। कपल ने साल 2022 में अपने  बेटी राहा का स्वागत किया और तब से दोनों लगातार अपनी बेटी के बारे में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने खुलासा किया कि कैसे रणबीर कपूर राहा के लिए पोजेसिव हैं।

विज्ञापन

 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बेहद संवेदनशील हैं रणबीर
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि रणबीर कपूर हमेशा संवेदनशील, वफादार और सहायक रहे हैं, लेकिन पिता बनने के बाद से वो और भी संवेदनशील हो गए हैं। दोनों को एक साथ देखना काफी प्यारा है क्योंकि उन्हें एनिमल में अपने किरदार के लिए काफी बदलाव करना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि रणबीर इतने व्यावहारिक पिता हैं कि कभी-कभी उनके लिए राहा को एक सेकंड के लिए भी पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर को सता रहा यह डर
रणबीर के राहा के साथ घूमने के अनोखे तरीके के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो राहा के साथ खिड़की के सामने बैठना पसंद करते हैं, जहां से हवा आती है। रणबीर और राहा की दिनचर्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करते हैं कि राहा एक बड़े हरे पौधे को देखें। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि रणबीर को डर है कि वो इस समय यात्रा कर रहे हैं तो कहीं राहा उन्हें भूल न जाए।

Fireflies Trailer: फैंटेसी ड्रामा सीरीज फायरफ्लाइज का ट्रेलर रिलीज, जी5 पर इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'एनिमल' में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। आलिया नेटफ्लिक्स की 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में भी कदम रखेंगी। इस बीच, रणबीर कपूर अगली बार संदीप रेड्डी वंगा की 'एनिमल' में नजर आएंगे, जिसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें-   दुखदः नहीं रहे मलयालम एक्टर मामूकोया, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें