फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: जब बस के फ्लोर पर सो जाते थे किंग खान, तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया मणिरत्नम की फिल्म का किस्सा

Wed, 26 Apr 2023 12:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन करने वाले तिग्मांशु धूलिया ने उस दौर को याद किया जब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल से' की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
तिग्मांशु धूलिया, शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-दुनिया में फैले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन कहे जाने वाले शाहरुख खान के स्टारडम और उनकी रईसी से कोई अनजान नहीं है। दुनिया भर के अमीर सेलेब्स की लिस्ट में हॉलीवुड के मशहूर कलाकार टॉम को मात देने वाले शाहरुख खान के पास लग्जरी गाड़ियों से लेकर बंगलों की कमी नहीं है। अभिनेता का मन्नत किसी महल जैसा है और रहना-सहना बेहद शानो-शौकत वाला। लेकिन अगर हम कहें कि लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले आपके चहीते शाहरुख खान कभी बस के फ्लोर पर सो जाया करते थे। होगा यकीन? नहीं न...लेकिन यह सच है। हाल ही में तिग्मांशु धूलिया ने इस बात का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

तिग्मांशु धूलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन करने वाले तिग्मांशु धूलिया डायरेक्टर के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तिग्मांशु ने उस दौर को याद किया जब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल से' की शूटिंग कर रहे थे। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म के किस्सों याद करते हुए तिग्मांशु ने शाहरुख खान की तारीफ की और बताया कि वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। एक संस्थान को दिए इंटरव्यू में तिग्मांशु ने खुलासा किया कि वह किंग खान के साथ साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल से' में काम चुके हैं। वह बोले, 'शाहरुख आज भी नहीं बदला। वह सुपरस्टार तब भी था और आज भी है।'

तिग्मांशु धूलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तिग्मांशु ने बोला, 'मणि रत्मन सर की आदत थी कि वह दूर-दराज की लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग किया करते थे। हमारा लंच टाइम एक घंटे का होता था। शाहरुख खान बहुत कम खाता है। वह सिर्फ चिकन खाता है, आज का पता नहीं तब तो वह वही खाता था। खाना खाने के बाद वह बस के फ्लोर पर चादर बिछाकर सो जाता था।' 
Vikram: विक्रम के साथ पोन्नियिन सेल्वन का टीवी वर्जन बनाना चाहते थे कमल हासन, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर
विज्ञापन

तिग्मांशु धूलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके साथ ही तिग्मांशु ने फिल्म जीरों में भी किंग खान के साथ काम किया है। अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और शाहरुख खान स्टारर फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बात करते हुए तिग्मांशु ने कहा, 'जीरो फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही थी। शूट के दौरान वह छोटे से छोटे एक्टर्स और सबको बैठने के लिए चेयर देता था। सबसे पूछता था कि आपने खाना खाया कि नहीं। ऐसा लगता था कि हम बाराती हैं और वो लड़की वाला। सेट का माहौल ऐसा हुआ करता था मानो हम उसके घर शादी करने के लिए आए हैं। उसके अंदर जो संस्कार है, वह बहुत बढ़िया हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें