फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: घर में कैसा होता है रणबीर का व्यवहार? आलिया बोलीं- मेरा गुस्सा होना उन्हें पसंद नहीं

Mon, 08 May 2023 12:06 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट ने अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि जब वह गुस्से में होती हैं, तब रणबीर उन्हें शांत रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर बी टाउन के क्यूट कपल कहे जाते हैं। अक्सर दोनों अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। इवेंट हो या इंटरव्यू दोनों अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर के बारे में कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। आलिया ने बताया कि रणबीर को उनका ऊंची आवाज में बोलना पसंद नहीं है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : social media
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान आलिया से पूछा गया कि रणबीर के पास वह कौन सी चीज है, जिससे वह ईर्ष्या करती हैं। इस पर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि रणबीर एक शांत स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। उनके पास संत जैसा दिमाग और मन है और अभिनेता की इस खासियत से उन्हें ईर्ष्या होती है।

Ponniyin Selvan 2: कंगना रणौत ने किया मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' का रिव्यू, दी इतनी रेटिंग

रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media
साथ ही अभिनेत्री ने अपने गुस्से के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि जब वह गुस्से में होती हैं और ऊंची आवाज में बात करने लगती हैं तो यह चीज रणबीर को बिल्कुल पसंद नहीं आती। उनकी नजर में यह गलत है। साथ ही रणबीर उन्हें गुस्से में भी दयालु बने रहने की सलाह देते हैं। आलिया ने खुलासा किया कि वह अपने गुस्से को काबू करने की कोशिश करती हैं, क्योंकि उनका गुस्सा उनके पति रणबीर को पसंद नहीं है।

TV Stars: टीवी के बेहतरीन सितारे जो एक्टिंग करने के अलावा सक्सेसफ़ुल बिजनेस भी चला रहे हैं, जानिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : social media
बात करें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आलिया के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी पाइप लाइन में है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

Anurag Thakur: 'द केरल स्टोरी' के आलोचकों पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- वे PFI, आतंकवाद और ISIS का कर रहे समर्थन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें