फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir: पाक अभिनेता यासिर हुसैन ने मांगा आलिया की बेटी का हाथ? कर डाला ऐसा पोस्ट, लोगों ने लगाई क्लास

Tue, 08 Nov 2022 12:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम की हार को लेकर कामना करने वाली अभिनेत्री के बाद पाकिस्तान के मशहूर वीजे, एक्टर और होस्ट यासिर हुसैन चर्चाओं में आ गए हैं। यासिर ने  रणबीर-आलिया की बेटी को लेकर कुछ पोस्ट किया है।
विज्ञापन
आलिया-रणबीर, यासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कल आए दिन पाकिस्तानी एक्टर्स मीडिया खबरों में बने रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स की जिंदगी में पड़ोसी मुल्क के अभिनेताओं की दिलचस्पी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। पाकिस्तानी एक्टर्स अक्सर बॉलीवुड स्टार्स की निजी जिंदगी पर कमेंट करते दिखाई देते हैं, जो उन्हें लाइमलाइट में ले आता है। पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम की हार को लेकर कामना करने वाली अभिनेत्री के बाद पाकिस्तान के मशहूर वीजे, एक्टर और होस्ट यासिर हुसैन चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, यासिर ने रणबीर-आलिया की बेटी को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसके बाद नेटिजन्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

यासिर हुसैन ने बीती 6 तारीख को जन्मी आलिया-रणबीर की बेटी पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। आलिया भट्ट के बेटी को जन्म देने की खबर जबसे सामने आई है, तभी से रणबीर और उन्हें स्टार्स से लेकर फैंस तक सभी बधाइयां दे रहे हैं। भारतीय ही नहीं विदेशी सेलेब्स भी कपल की इस खुशी में खुश हैं और उनकी नन्ही परी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में  पाकिस्तानी एक्टर और होस्ट यासिर हुसैन ने भी आलिया-रणबीर की बेटी के जन्म पर एक पोस्ट साझा की है।
Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

यासिर ने आलिया और रणबीर को उनकी बेटी के जन्म की बधाई देने की बजाए पाकिस्तान और भारत को लेकर टिप्पणी की है। दरअसल, यासिर ने अपनी पोस्ट में दोनों मुल्कों के एक होने की बात कही है, वो भी अपने बेटे कबीर और आलिया-रणबीर की बेटी का नाम लेकर। यासिर हुसैन ने आलिया और रणबीर की फोटो शेयर करके अपनी पोस्ट में लिखा- 'तभी आज कबीर बहुत खुश है। दो मुल्कों की दोस्ती के लिए मैं तैयार हूं।' यासिर का यह पोस्ट देखकर लोगों का पारा चढ़ गया है और वह पाक अभिनेता को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। 
Dabangg 4: चुलबुल पांडे के फैंस के लिए खुशखबरी! अरबाज खान ने 'दबंग 4' को लेकर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

कपूर खानदान की नन्ही परी के जन्म पर यासिर हुसैन का ऐसा पोस्ट कर अपने बेटे का जिक्र करना और पाकिस्तान-भारत की दोस्ती की बात करना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर कह रहे हैं कि, 'यासिर इशारों-इशारों में अपने बेटे कबीर के लिए आलिया और रणबीर की बेटी का रिश्ता मांग रहे हैं।' यासिर की पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अब देखना यह होगा कि यासिर की इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है। गौरतलब है कि यासिर हुसैन पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं और वह फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कई टीवी शोज भी होस्ट कर चुके हैं।
Salman Khan: क्या एक ही फिल्म में दिखाई देंगे खान ब्रदर्स, अरबाज ने सलमान-सोहेल संग फिल्म पर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें