फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabangg 4: चुलबुल पांडे के फैंस के लिए खुशखबरी! अरबाज खान ने 'दबंग 4' को लेकर किया बड़ा खुलासा

Tue, 08 Nov 2022 11:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'दबंग 3' के बाद से सलमान खान और फिल्म के फैंस इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की उत्सुकता को शांत करने के लिए अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। 
विज्ञापन
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान और अरबाज खान की पॉपुलर फ्रैंचाइजी 'दबंग' भारतीय सिनेमा की एक बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला अक्खड़ अंदाज सबको पसंद आता है। अभी तक इस फिल्म के तीन पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुके हैं और इसका निर्देशन खुद सलमान खान के भाई अरबाज खान द्वारा किया गया है। 'दबंग 3' के बाद से सलमान खान और फिल्म के फैंस इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की उत्सुकता को शांत करने के लिए अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।  

विज्ञापन

अरबाज खान इन दिनों सोनी लिव पर आने वाली अपनी सीरीज 'तनाव' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सीरीज में अरबाज खान एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। ऐसे में अरबाज खान एक मीडिया संस्थान को सीरीज के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि 'दबंग-4' उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है और जल्द ही वह इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट लेकर आएंगे। 
Har Har Mahadev Controversy: 'हर हर महादेव' के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, पुणे और ठाणे में बंद कराई फिल्म

'दबंग 4' के बारे में बात करते हुए अरबाज खान ने बताया कि उनकी यह फिल्म प्रोसेस में है। लेकिन इसे बनाने के लिए उन्हें और सलमान खान को अपने-अपने  प्रोजेक्ट्स से थोड़ा फ्री होना होगा। अरबाज ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी साफ कर दिया है कि 'दबंग-4' को रिलीज करने में उतना वक्त नहीं लगेगा जितना 'दबंग 2' और 'दबंग 3' में लगा था। अरबाज ने कहा कि वह जल्द ही अपने-अपने कमिटमेंट्स से फ्री होकर 'दबंग-4' में जुट जाएंगे क्योंकि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है।
Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
विज्ञापन

इसके साथ ही अरबाज ने 'दबंग 4' को लेकर और भी कई खुलासे किए। फिल्म के निर्देशक और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने बताया कि वह फिल्म को बहुत ही प्यार और शिद्दत से बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही वह इस फिल्म से की गई पब्लिक की उम्मीदों का भी पूरा ध्यान रखेंगे।
Salman Khan: क्या एक ही फिल्म में दिखाई देंगे खान ब्रदर्स, अरबाज ने सलमान-सोहेल संग फिल्म पर किया बड़ा खुलासा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें