फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया ने बताया बलात्कार सीन के समय कैसा महसूस करती थीं

Sun, 03 Jul 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय तक विवादों में रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' आखिरकार दर्शकों के सामने है। फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली आलिया भट्ट एक बिहारी मजदूर की भूमिका में दिखाई गई हैं। आलिया की बेहतरीन एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन


फिल्म में उनके किरदार का गैंगरेप होते भी दिखाया गया है। फिल्म की सक्सेस के बाद आलिया ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि गैंगरेप सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें कैसा लगता था। आलिया का मानना है कि उन्हें ऐसे किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं है।

वैसे आपको बता दें कि अगर आलिया ऐसी ही एक्टिंग वाली फिल्मों को चुनकर करेंगी तो वो दिन दूर नहीं जब वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक होंगी। आलिया ने इंटरव्यू के दौरान सभी विक्टिम के प्रति सहानुभूति जाहिर की और उन्हें सपोर्ट करने की बात भी कही है।
विज्ञापन


आलिया ने बताया, "हम एक्टर हैं और हमें पता होता है कि ये सिर्फ सीन के लिए है, रियल में नहीं। लेकिन यह आसान नहीं होता, जब कोई आपके करीब आता है, आपके हाथ पकड़ता है और आपको दबाने की कोशिश करता है।"

जब गुस्सा आता है तो अपशब्द निकल ही जाते हैं- आलिया

आलिया से जब पूछा गया कि क्या वो रियल लाइफ में भी अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं तो आलिया ने जबाव दिया कि वो कोशिश करती हैं कि कम से कम अपशब्दों का इस्तेमाल करें। हालांकि आलिया मानती हैं कि वो इसे पूरी तरह अवॉइड नहीं कर सकतीं, जब गुस्सा आता है तो इस तरह के अपशब्द से निकल ही जाते हैं।

अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी 'उड़ता पंजाब' 17 जून को रिलीज हुई थी। अब तक इस फिल्म ने 56.8 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। पंजाब की ड्रग्स प्रॉब्लम को बताने वाली इस फिल्म में आलिया के अलावा शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म ने सेंसरबोर्ड से काफी लंबी लड़ाई थी, अंत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म को प्रदर्शित करने आदेश मिला था।
विज्ञापन

आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहती है

- फोटो : justbollywood.in
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब आलिया भट्ट भी हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहती है। आलिया ने कहा कि वह दुनियाभर में काम करना चाहती हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी अगली जगह हॉलीवुड होगी। आलिया ने कहना है कि वो हर तरह की फिल्म करना चाहती हैं।

उनका मानना है कि लंदन उनके लिए अगला गंतव्य हो सकता है। क्योंकि वो वहां छुट्टियों के लिए जा रही हैं। आलिया ने 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Published by- Amit Kumar
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें