फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की प्रेगनेंसी का सैफ ने किया ऐलान, दिसंबर में बन सकती हैं मां

Sat, 02 Jul 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : bollywoodlife.com
विज्ञापन
करीना कपूर की प्रेगनेंसी को लेकर चल रही बातों पर अब उनके पति सैफ अली खान ने मुहर लगा दी है। नवाब सैफ अली खान ने मीडिया के सामने इस बात की पुष्टि कर दी कि उनकी बेगम करीना कपूर खान प्रेगनेंट हैं और दिसंबर तक उनकी  मां बनने की उम्मीद है। सैफ के स्टेटमेंट के अनुसार दिसंबर तक सैफ और करीना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों इस बात को लेकर बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर - फोटो : topnews.in
आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के चलते ही करीना ने सितंबर के बाद से कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर रहने का फैसला किया है। सैफ का कहना है इस समय उन्हें अपने सेहत का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है और इसके लिए ही वो अपने फैन्स से कुछ दिनों के लिए दूर हो रही हैं। करीना ने अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' की शूटिंग को सितंबर तक पूरा करने का फैसला किया है और उसके बाद वह कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहेंगी। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से भी शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करने की गुजारिश की है।

खबर ये भी है कि करीना ने फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल-4' में भी काम करने से मना कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें