20 साल की आलिया क्या अब सिंगल नहीं हैं। उन्हें कोई मिल गया है। जानिए कौन है वह खुशनसीब।
अभिनेत्री आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर को अपनी ज़िंदगी का बेहद अहम हिस्सा मानती हैं। वो कहती हैं, "अर्जुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मेरी ज़िंदगी में ख़ास जगह रखते हैं. वो बहुत मज़ेदार शख़्स हैं।"
आलिया, अर्जुन कपूर के साथ फ़िल्म 'टू स्टेट्स' में काम कर रही हैं. उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अपने सह कलाकार वरुण धवन के साथ उनके कथित रोमांस की ख़बरें भी मीडिया की सुर्खियां बनीं. इसके बाद अर्जुन कपूर से उनकी नज़दीकियों की ख़बरें भी बॉलीवुड में छाई रहीं।
अपने बारे में छप रही इन ख़बरों पर आलिया कहती हैं, "सितारों की निजी ज़िंदगी की बातें करना मीडिया का काम है. मैं उन्हें दोष नहीं देती. वो अपने काम कर रहे हैं मैं अपना।"