बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें आलिया के धाकड़ अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। हाल ही में, आलिया अपनी फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के लिए बर्लिन गई थीं। इस दौरान आलिया बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुईं। वहीं, अब बर्लिन से वापस आने से पहले आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बर्लिन को काफी हॉट अंदाज में बॉय-बॉय कहती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया बाथटप में हॉट पोज दे रही हैं, जो फैंस का दिल चुराने के लिए काफी हैं।