अभिनेत्री आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के साथ एक पिक्चर शेयर कर इसे सेलिब्रेट किया है। इस पिक्चर में आलिया व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और अपने लुक को व्हाइट पर्ल ईयरिंग से एक्सेसराइज किया है। वहीं, उनके साथ संजय लीला भंसाली भी व्हाइट शर्ट में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमारी गंगु का एक साल।'
बता दें कि शुक्रवार को संजय लीला भंसाली ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने एक पार्टी रखी थी जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं, आलिया भट्ट के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ में देखा गया था। एक्ट्रेस अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बिजी हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के मुरीद हुए राजकुमार हिरानी, बोले- काश! इनके साथ पहले काम किया होता