कंगना रणौत और करण जौहर
- फोटो : Social Media
बेबाक बयानों के साथ-साथ अभिनेत्री इंडस्ट्री के सितारों से अक्सर पंगा भी लेती नजर आती हैं। अक्सर उन्हें करण जौहर के साथ जुबानी जंग करते हुए देखा गया है। इस बार उन्होंने फिर करण पर निशाना साधा है। अभिनेत्री ने ट्वीट के जरिए निर्माता की फिल्म 'सेल्फी' का पोस्टर साझा किया और इसके फ्लॉप होने पर हमला बोला। दरअसल, 'सेल्फी' के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म की तुलना कंगना की 'धाकड़' से की जा रही है, जो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्षय की 'सेल्फी' को मेल वर्जन ऑफ 'धाकड़' कह रहे हैं। अब इस पर ही अभिनेत्री ने तंज कसा है।
Anushka Sharma: वर्ल्ड कप टी-20 सेमीफाइनल में हार से टूटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम,अनुष्का ने कही यह बात
आज अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने दम तोड़ दिया। पहले दिन फिल्म ने महज तीन करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि यह 150 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म को कोई खास रिस्पांस नहीं मिला और रिलीज के पहले दिन ही इस पर फ्लॉप का टैग लग गया। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी,नुसरत भरूचा और राहुल देव मुख्य भूमिका में हैं।
Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना, कहा-बेहद जहरीला और कट्टर..