फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिटलर से है आलिया भट्ट का खास कनेक्शन, जानें कैसे

Thu, 31 Aug 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
आलिया भट्ट
विज्ञापन
उड़ता पंजाब की बिहारी लड़की बौरिया को कौन भूल सकता है। हाईवे की अल्हड़, जिद्दी और मासूम वीरा ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। आलिया भट्ट अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सच तो ये है कि आलिया को अब पापा महेश भट्ट के नाम की जरूरत नहीं है। लेकिन जो जितना चर्चित होगा उसकी पारिवारिक जड़ों को उतना ही खोदा जाएगा।
विज्ञापन

अालिया भट्ट और उनकी नानी
पापा महेश भट्ट के परिवार के बारे में तो खूब लिखा पढ़ा गया मगर आलिया भट्ट के ननिहाल के बारे में कम ही लिखा गया। दरअससल आलिया की मां सोनी राजदान इंग्लैंड की थी। लेकिन ये लोग मूल निवासी जर्मनी के थे। उनकी नानी का नाम गर्ट्रूड होल्तजर था। ऐसा नहीं है कि जर्मनी के तानाशाह हिटलर और उनकी आलिया भट्ट का केवल इतना ही कनेक्शन है। दरअसल आलिया की नानी के पापा यानी आलिया के ग्रेट ग्रैंडफादर या फिर परनाना का हिटलर से सीधा कनेक्शन था। दरअसल आलिया के परनाना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर के खिलाफ एक अखबार ​निकालते थे। 
विज्ञापन

आलिया भट्ट और सोनी राजदान
आलिया की नानी गर्ट्रूड होल्तजर के पिता या कहें आलिया के परनाना को इस बात की सजा भी मिली। इन्हें हिटलर की नाजी सेना ने गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल में डाल दिया। कई तरह की यातनाएं भी दी गईं। इसके बाद उनका परिवार चेकोस्लोवाकिया के रास्ते इंग्लैंड पहुंचा। फिर वहां रिफ्युजियों की तरह कई साल रहने के बाद वहीं पूरा परिवार फिर वहीं बस गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें