फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: आलिया-रणबीर की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, दुल्हन की तरह सजा आरके हाउस, देखें वीडियो

Sun, 10 Apr 2022 02:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपूर परिवार के पुश्तैनी घर में शादी की तैयारियां होती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
alia bhatt ranbir kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दोनों की शादी पर अब तक कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं, जिसमें मेहमानों से लेकर वेडिंग के वेन्यू तक की बात की गई है। दावा है कि कपल 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंधेगा। इन सब खबरों के बीच कपूर परिवार के पुश्तैनी घर आरके हाउस में भी आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। शादी से पहले घर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।  

विज्ञापन


घर में शुरू हुईं तैयारियां
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरके हाउस की झलक देखने को मिली है, जिसे काफी सारे लोग मिलकर दुल्हन की तरह सजाने का काम कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घर के बालकनी वाले एरिया में खड़े हुए हैं और वहां पर डेकोरेशन का काम कर रहे हैं। इसके अलावा, पूरे बंगले में लाइट्स की लड़िया लटका दी गई हैं, जो रात में जलने के बाद काफी शानदार लगने वाली है। इस वीडियो ने आलिया और रणबीर के फैंस को और ज्यादा एक्साइडेट कर दिया है।
 

आलिया भट्ट के सौतेले भाई ने कंफर्म की शादी
आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल ने हाल ही में रणबीर और आलिया की शादी को कंफर्म करते हुए बताया कि उन्हें शादी का कार्ड भी मिल गया है। राहुल ने कहा कि वह शादी की हर रस्म में शामिल रहेंगे। चूंकि वह एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं, इसलिए शादी में बाउंसर के तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


शादी के सवाल पर नीतू कपूर ने कही ये बात
हालांकि, रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर से जब भी इस शादी के बारे में पूछा जा रहा है तब वह कोई भी सीधा जवाब नहीं दे रही हैं। नीतू कपूर का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ, जिसमें पैपराजी नीतू कपूर से शादी के बारे में सवाल करते हैं तो वह जवाब में कहती हैं, 'किसकी।' इस पर पैपराजी कहते हैं, 'आरके सर की।' पैपराजी की इस बात का सीधा जवाब ना देते हुए नीतू कपूर कहती हैं, 'तारीख है कुछ? भगवान जाने।' नीतू कपूर के जवाब सुनकर एक पैपराजी ये भी पूछता है, 'कोई 14 अप्रैल बोल रहा है कोई 15 अप्रैल। आप ही बता दो।' इस पर नीतू ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं तो बोल रही हूं की हो गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें