अली फजल
अली ने आगे कहा, 'मुझे लगता है सेट पर पहली बार किसी लड़के ने ऐसा कहा होगा, क्योंकि लोगों को किसी लड़के से ऐसा कहने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने ऐसा पहले ही मान लिया था कि मैं मना नहीं करूंगा'। एक्टर ने कहा, 'पहली बार मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था। हर कोई मेरी तरफ देख रहा था। मुझसे कहा गया कि तू तो लड़का है यार, कर लेगा, तुझे क्या दिक्कत है। उस दिन मुझे फील हुआ कि सालों से लड़कियों के साथ ऐसा हो रहा है तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा, उन पर क्या बीतती होगी'।