बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन को बहिष्कृत करने और बैन करने की मांग सोशल मीडिया पर लगातार तेज होती रही है। यह मांग इसलिए उठ रही है क्योंकि सीरीज के मुख्य कलाकारों में से एक अली फजल अतीत में नागरिकता संशोधन बिल यानी सीएए के खिलाफ मोर्चे में हिस्सा ले चुके हैं। अली का कहना है कि वह एक आजाद दुनिया के अभिनेता हैं और उन्हें इस देश में अपनी बात रखने का और लोगों से सवाल पूछने का पूरा हक है।
अली को इस बात का दुख है कि उनके बोलने की वजह से उनके काम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह शो अकेले उन्होंने नहीं बल्कि कई लोगों ने साथ मिलकर बनाया है। वह इस तरह की बात सामने रखने में थोड़ा संकोच करते हैं। लेकिन, जिन लोगों की वजह से वह संकोच करते हैं, उन्हीं लोगों ने उनसे कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन अपनी आवाज को मत दबने देना।