मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एलेक्जेंडर एलेक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। एलेक्स ने कहा, 'ये देखकर अच्छा लगा कि कैसे लोग हमारे बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं और अपने मन मुताबिक अनुमान लगा रहे हैं। मैं कुछ समय से देख रहा हूं कि कैसे ये सब चल रहा है। लेकिन हम सच्चाई जानते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह सब कहने कि क्या जरूरत है कि क्या हो रहा है? वे शांति से हमें जीने क्यों नहीं दे सकते? हम इन कहानियों पर हसते हैं।'
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने लगाई बंटी सजदेह के साथ अपने रिश्ते पर मुहर? पार्टी की तस्वीरें वायरल
एलेक्स मॉडल हैं और सर्बिया के रहने वाले हैं। दोनों करियर के शुरुआती दिनों में मिले थे और फ्लैटमेट्स थे। एलेक्स ने कहा, 'भारत में रहते हुए मुझे सात साल हो गए हैं। मैं और दिशा 2015 में एक साथ रहते थे। उस समय दिशा और मैं एक ही एजेंसी के साथ थे। मैं फिटनेस फ्रीक हूं, तो हम दोनों साथ में जिम जाने लगे, जिस वजह से हमारी बॉन्डिंग भी काफी बढ़िया हो गई। दिशा मेरे परिवार की तरह है और जब भी हम दोनों में से किसी को लो फील होता है, तो हम एक-दूसरे से बात करते हैं।'
Virushka: एनिवर्सरी पर अनुष्का ने विराट कोहली को बनाया 'भूत', लिखा- जानती हूं, मेरे पीछे तुम हमेशा...