फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने खुद ही बना दी सड़क किनारे खिचड़ी

Wed, 25 Sep 2013 07:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार और खाने-पीन का पुराना रिश्ता है। अभिनेता बनने से पहले तो वो बावर्ची थे लेकिन कौन यकीन करेगा कि उनका ये शौक आज भी उन्हें बेबस कर देता है।
विज्ञापन


अक्षय के सभी करीबी जानते हैं कि खाने-पीने के शौकीन होने के साथ ही वो खाना बनाने में भी माहिर हैं। लेकिन बीते दिनों एक सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान पर खिचड़ी बनाकर तो उन्होंने सबको हैरत में डाल दिया।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'बॉस' की शूटिंग के सिलसिले में पिछले दिनों दिल्ली में ही थे।

शूटिंग कालका जी मंदिर के पास होनी थी। इस शूट में अक्षय को एक बार गेट-अप भी बदलना था लेकिन सुपरस्टार को देखते ही वहां लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी थी जिसे देखते हुए अक्षय के लिए यह संभव नहीं था कि वो चेंज करने के लिए वैनिटी वैन तक पहुंचें।

दरअसल भीड़ वाला इलाका होने की वजह से वैनिटी वैन को कुछ देरी पर खड़ा किया गया था। शूट का एक हिस्सा निपटाने के बाद अक्षय वहीं पास की एक दुकान में आराम करने लगे।

उस स्टॉल पर दो लड़के दाल वाली खिचड़ी बना रहे थे। उन्हें खिचड़ी बनाता देख अक्षय से रहा नहीं गया और उन्होंने उनसे कलछी ले ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें