फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड मिलने की खबर सुनकर यूं भौंचक्के रह गए अक्षय और सोनम

Fri, 07 Apr 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार और सोनम कपूर
विज्ञापन
अक्षय कुमार और सोनम कपूर आज खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दोनों को अवॉर्ड जो मिला है। अक्षय को फिल्म 'रुस्तम' के लिए जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला वहीं सोनम की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। 'नीरजा' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए सोनम को ज्यूरी की तरफ से स्पेशल मेंशन भी मिला। दोनों के लिए ये पहला मौका है जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन


जब अवॉर्ड की घोषणा हुई तो दोनों साथ में थे और इस बात की जानकारी खुद सोनम ने दी। दरअसल सोनम अक्षय की आने वाली फिल्म 'पैड मैन' में उनकी बीवी का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से महेश्वर में चल रही है। आज जब अवॉर्ड्स की घोषणा हुई तब भी दोनों महेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली है जिसमें वो और अक्षय अवॉर्ड की खबर सुनकर एकदम शॉक दिखाई दे रहे हैं। सोनम ने तस्वीर के साथ लिखा, 'ऐसा किसने सोचा था!' दोनों की शक्लें देख कर लग रहा है कि उन्हें अवॉर्ड की बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    Who would've thought!! Shocked and grateful!! All the way from maheshvar!!! #nationalawards #neerja #rustom @akshaykumar A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Apr 7, 2017 at 1:10am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें