फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहराते खेतों में लड़कियों के साथ इस तरह इश्क फरमां रहे हैं शाहरुख

Fri, 07 Apr 2017 06:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
शाहरुख खान रोमांस के किंग कहे जाते हैं। स्क्रीन पर उनसे बेहतर रोमांस शायद ही कोई कर सकता है। अपने करियर में उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की हैं और अब 50 की उम्र में भी वो हीरोइनों संग इश्क फरमां रहे हैं। बाहें फैलाकर खेत में रोमांस सिर्फ शाहरुख ही कर सकते हैं। और ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाहरुख ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है और और इसमें वो एकदम रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


शाहरुख इस तस्वीर में अनुष्का और कुछ लड़कियों संग दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म के सेट की है। फिल्म में शाहरुख ने एक पंजाबी गाइड का रोल निभाया है। इसमें से एक तस्वीर में शाहरुख पगड़ी पहने हुए हैं। वहीं एक में वो लड़कियों के संग बाहें फैला कर खड़े हैं। शाहरुख के इस ट्रेडमार्क स्टाइल की लड़कियां दीवानी हैं और वो ये बात अच्छे से जानते हैं। तीसरी तस्वीर देख कर तो आपको पक्का 'वीर-जारा' फिल्म की याद आ जाएगी। इस तस्वीर में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं जो एकदम पंजाबी लुक में नजर आ रही है। ट्रैक्टर पर बैठा ये पंजाबी कपल काफी अच्छा लग रहा है। इस कोलाज के साथ शाहरुख ने लिखा, 'लहराते खेत, लड़कियां, लस्सी ते लव इन पंजाब। इतनी बढ़िया शूटिंग और यहां लाने के लिए इम्तियाज और सभी का शुक्रिया।'
  Lehraate Khet, Ladkiyaan, Lassi Te Love in Punjab. Thk u all for such a great shoot & to Imtiaz for bringing us here pic.twitter.com/wMzexdCfof — Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 7, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ये फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें