फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने फिल्म के सेट पर हीरो को जड़ा जोरदार थप्पड़

Mon, 31 Jul 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
स्कारलेट मेलिश विल्सन
विज्ञापन
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' की हीरोइन स्कारलेट मेलिश विल्सन ने एक हीरो के थप्पड़ रसीद कर दिया। दरअसल, स्कारलेट 'हंसा एक संयोग' के सेट पर शूटिंग कर रही थी। ऐसे में उनके साथी कलाकार उमाकांत राय ने उनके साथ अश्लील हरकत और बदतमीजी की जिस के जबाव में हीरोइन ने उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 'हंसा एक संयोग' के सेट पर फिल्म का आइटम नंबर 'सेल्फी कुड़ी' शूट किया जा रहा था। स्कारलेट विल्सन यह गाना अकेले ही शूट कर रही थीं, तभी फिल्म में काम कर रहे अभिनेता उमाकांत राय ने अभिनेत्री के बालों को गलत तरीके से छुआ, अश्लील इशारे किए और उनके साथ गलत हरकत और बदतमीजी भी की। उमाकांत की इस हरकत से पहले स्कारलेट थोड़ी घबरा गईं, लेकिन अपने आपको संभालने के तुरंत बाद उन्होंने उमाकांत को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। 

मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेश शर्मा ने सेट पर हुए इस घटना पर खेद जताते हुए कहा, "जी हां हमारी फिल्म के आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान अभिनेता उमाकांत ने फिल्म में डांस नंबर कर रहीं स्कारलेट के साथ गलत हरकत की है। हम फिल्म के सेट पर हुई इस तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।" 
विज्ञापन


इसके आगे उन्होंने कहा, "हमने उमाकांत को अपनी फिल्म से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। यदि पूरी घटना पर उमाकांत अभिनेत्री से माफी मांगते हैं और वह उन्हें माफ कर देती हैं, तब देखा जाएगा क्या करना है, फिलहाल हमने फिल्म की शूटिंग से उमाकांत को दूर कर दिया है। हम उमाकांत के इस हरकत की शिकायत फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को भी करेंगे।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें