आज बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वालों ने न सिर्फ उन्हें याद किया बल्कि उनके नगमे भी दोहराएं। एक्टर ऋषि कपूर और जैकी श्रॉफ ने ट्विवटर पर गायक का आभार व्यक्त किया।
ऋषि कपूर ने रफी साहब के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'महान मोहम्मद रफी साहब को याद करते हुए। मेरी आवाज बनने के लिए शुक्रिया, आपको 37 वर्ष पहले खोया था। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'
Remembering the great Mohammad Rafi Sahab. Thank you for being my voice, lost you 37years back today. Peace be with you! pic.twitter.com/WoVhTWkdmW
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 31, 2017
जैकी श्रॉफ ने भी रफी साहब की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे दर्द ए दिल का पता न था मुझे आप किसलिए मिल गए।अमर रहें मोहम्मद रफी साहब।'
mujhe dard e dil ka pata na tha mujhe aap kisliye milgaye..... long live #MohdRafi saab 🙏❤
— Jackie Shroff (@bindasbhidu) July 31, 2017
आपको बता दें कि मशहूर दिवंगत सिंगर मोहम्मद रफी 31 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
रफी साहब की पुष्यतिथि पर उनके गाए कुछ नगमें...