वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म 'स्काई फोर्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्लाइमैक्स सीन में हुए इमोशनल
वीर पहाड़िया ने फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाया है। यह फिल्म अज्जामद बोपय्या के साहस की कहानी कहती है। वीर पहाड़िया कहते हैं, ‘मैं फाइटर प्लेन के कॉकपिट में बैठा था, मेरा चेहरा पूरी तरह से कवर था। उस वक्त मुझे अज्जामद बोपय्या देवय्या जी के साहस, जुनून का अहसास हुआ। मैंने जैसे ही फिल्म का यह आखिरी सीन शूट किया, मैं डायरेक्टर को पकड़ कर खूब रोया। अज्जामद बोपय्या देवय्या ने देश के लिए जो बलिदान दिया, मुझे उस भावना के कारण रोना आया।’
अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभा रहे हैं वीर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया
चैलेजिंग रहा अज्जामद बोपय्या का किरदार निभाना
वीर पहाड़िया आगे कहते हैं, ‘ स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाने को लेकर मैं डर हुआ था। उनकी शख्सियत बहुत बड़ी है, उनके बारे में काफी कुछ कहा और लिखा गया। ऐसे में उनके किरदार को पर्दे पर निभाना मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं रहा।’ हाल ही में एक्टर वीर पहाड़िया अज्जामद बोपय्या देवय्या के परिवार से भी मिले थे, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं।
फिल्म में है साहस-बलिदान की कहानी
1965 के युद्ध में अज्जामद बोपय्या देवय्या ने जिस साहस का परिचय दिया, देश के लिए बलिदान दिया, उसी कहानी को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ कहती है। इस युद्ध के दौरान स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या एक स्ट्राइक मिशन का हिस्सा बने। एक दिन एक पाकिस्तानी पायलट द्वारा उड़ाए गए एफ-104 स्टार फाइटर ने देवय्या के विमान को रोक लिया। देवय्या ने इस हमले से बचते हुए शानदार वीरता दिखाई, उन्होंने भी हमला किया और दुश्मन के विमान को मार गिराया। इस हमले में अज्जामद बोपय्या का विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया, बाद में यह माना गया कि अज्जामद बोपय्या देवय्या शहीद हो गए।