फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Juhi Babbar: 'मैं मुश्किल से सात साल की थी जब स्मिता जी...', पिता की दूसरी शादी पर बोलीं जूही बब्बर

Wed, 15 Jan 2025 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Juhi Babbar: अभिनेता राज बब्बर ने दो शादी रचाईं। पहली शादी जहां नादिरा से हुईं। फिर 80 के दशक में उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल को अपनी हमसफर बनाया। पिता की दूसरी शादी को लेकर हाल ही में एक्टर की बेटी जूही बब्बर ने बात की।
विज्ञापन
राज बब्बर-स्मिता पाटिल, जूही बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राज बब्बर ने पहली शादी नादिरा से शादी की। इनके दो बच्चे-बेटी जूही बब्बर और बेटा आर्य बब्बर हुआ। पहले से शादीशुदा होते हुए राज बब्बर अभिनेत्री स्मिता पाटिल के करीब आए। फिर 1983 में इन्होंने शादी रचा ली। हाल ही में जूही बब्बर ने बताया कि उन्हें अपने पिता की दूसरी शादी का सच कब पता चला? इसके अलावा उन्होंने राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्तों को लेकर भी बात की।

विज्ञापन

राज बब्बर-नादिरा - फोटो : सोशल मीडिया
सच सुनते ही टूट गया दिल
जूही बब्बर के मुताबिक जब उन्हें पिता की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो वह महज सात साल की थीं। जूही ने लहरें टीवी से बातचीत में यह बात करी। जूही के मुताबिक जब उनके पिता राज बब्बर ने उन्हें दूसरी पत्नी के बारे में जानकारी दी तो वे सिर्फ सात साल की थीं। राज बब्बर ने बेटी को अपनी दूसरी शादी और पत्नी के बारे में बताया और बिठाकर पूरी बात समझाई। जूही बब्बर ने बताया कि यह सच सुनते ही उनका दिल टूट गया था।

जूही बब्बर-राज बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम
स्मिता पाटिल के साथ अच्छी रही जूही की बॉन्डिंग
राज बब्बर ने नादिरा से शादी की। फिर 1979 में जूही बब्बर का जन्म हुआ। इसके बाद राज बब्बर अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए और नादिरा को उनकी मां के पास छोड़ दिया। साल 1981 में कपल ने बेटे आर्य का स्वागत किया। अभिनय की दुनिया में काम करते हुए राज बब्बर की करीबी स्मिता पाटिल से बढ़ीं और फिर 1983 में इन्होंने शादी रचा ली। राज बब्बर ने बाद में मीडिया बातचीत में यह कहा कि उनकी पहली पत्नी नादिरा, दूसरी पत्नी स्मिता के साथ उनके रिश्ते को अच्छी तरह समझती थीं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी बेटी जूही बब्बर और स्मिता पाटिल के बीच भी काफी करीबी रिश्ता रहा।

ये खबर भी पढ़ें:
Punjab 95: दिलजीत दोसांझ ने साझा कीं 'पंजाब 95' की खास झलकियां, फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का किया खुलासा

जूही बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम
स्मिता पाटिल से कब मिलीं जूही?
जूही बब्बर ने स्मिता पाटिल को याद करते हुए कहा कि 'भीगी पलकें' की शूटिंग के दौरान पहली बार वे स्मिता पाटिल से मिली थीं। पहली मुलाकात एक टकराव के रूप में हुई, फिर धीरे-धीरे वे करीब होते गए। जूही बब्बर ने यह भी साफ किया कि राज बब्बर का स्मिता पाटिल के साथ रिश्ता नादिरा के साथ किसी तरह की तकरार की वजह से नहीं था। यह स्वाभाविक रूप से बना। स्मिता पाटिल और राज बब्बर के एक बेटा प्रतीक बब्बर है। प्रतीक बब्बर के जन्म के 15 दिन बाद स्मिता पाटिल ने प्रसव संबधी इंफेक्शन के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये खबर भी पढ़ें:
Tina Dutta: टीना दत्ता की नानी का निधन, भावुक हुईं अभिनेत्री; पोस्ट साझा कर बोलीं- मैंने दिल का टुकड़ा खो दिया
विज्ञापन

जूही बब्बर-अनूप सोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
जूही ने सोनू निगम के साथ किया डेब्यू
जूही बब्बर भी अभिनेत्री हैं। साल 2003 में वे सोनू निगम के अपोजिट फिल्म ‘काश आप हमारे होते’ में नजर आईं। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। निजी जिंदगी की बात करें तो जूही बब्बर की शादी टीवी एक्टर अनूप सोनी से हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:
Varun Dhawan: 14 साल की उम्र में ही वरुण धवन ने किया ऐसा काम, यह अभिनेता भी हो गए बेबी जॉन के फैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें