अक्षय कुमार ने अपने गार्ड के एक फैन को घूंसा मारने पर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो ये कोशिश करेंगे कि ऐसा दोबारा ना हो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ चल रहा उनका बॉडीगार्ड एक फैन को मुक्का मारता दिख रहा है। इस वीडियो में अक्षय तेजी से अपने बॉडीगार्ड के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। साथ-साथ उनके कुछ फैंस भी साथ चल रहे हैं। इनमें से एक फैन अपने कैमरे से अक्षय के साथ चलते-चलते एक सेल्फी लेना चाह रहा है, लेकिन अक्षय इस फैन पर ध्यान देने के मूड में नहीं लग रहे हैं। इतने में अक्षय का बॉडीगार्ड इस फैन के मुंह पर एक मुक्का जड़ देता है। इस बीच अक्षय एकदम चुप नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की इस करतूत की खूब लानत-मलानत हुई। अक्षय को भी खूब भला-बुरा कहा जा रहा है। अक्षय ने अब इस घटना के लेकर ट्विटर पर अपने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उस दिन जो हुआ वो गलत था, उसे भुलाया नहीं जा सकता। अक्षय ने कहा कि मुझे बाद में पता चला कि मेरे बॉडीगार्ड ने एक फैन को मुक्का जड़ दिया था। मैं अपने उस फैंस से इसके लिए माफी मांगता हूं।
What happened that day was unfortunate and uncalled for. I was at the airport and I heard a commotion which… https://t.co/bkRW5CZJHx
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 29, 2016