बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनका बेटा आरव भाटिया अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरव को सीआईएसएफ कर्मियों ने मुंबई के एयरपोर्ट पर रोक लिया। यह देख सभी फैंस हैरान रह गए। दरअसल, यह सब प्रोटोकॉल को फॉलो करने के कारण हुआ है। आरव को सिक्योरिटी ने रोका और उनके सभी डॉक्यूमेंट्स चेक करने के लिए एंट्री गेट पर काफी समय तक खड़ा रखा।