अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ
- फोटो : Social media
सामने आया वामिका का वीडियो
जी हां, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नन्ही सी राजकुमारी वामिका का चेहरा दुनिया के सामने आ गया है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लेकिन यह तोहफा फैंस को अभिनेत्री या विराट ने नहीं दिया है। दोनों की वृंदावन ट्रिप से एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्यारी सी वामिका अपनी मम्मी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। दोनों के साथ इस दौरान उनकी बेटी वामिका कोहली भी थीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरा परिवार आश्रम में एक साथ प्रार्थना कर रहा है।
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली बेटी वामिका के साथ
- फोटो : Social media
विराट की तरह दिखती हैं वामिका...
सामने आए वीडियो में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है और वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का वामिका को विराट से लेकर अपनी गोद में बैठा लेती हैं। अनुष्का और विराट जहां हाथ जोड़कर पुजारी से आशीर्वाद मांगते हैं, वहीं वामिका अपना नटखट पन दिखा रही हैं। वह मम्मी की गोद में बैठे हुए इधर-उधर देख रही हैं। वामिका को वीडियो में सफेद रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वामिका इसमें बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कोई वामिका को क्यूट बता रहा है, वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स बोल रहे हैं कि 'वामिका बिल्कुल विराट कोहली की तरह दिखती है।'
Vijay-Sangeetha: क्या शादी के 23 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक ले रहे विजय, आखिर क्यों लग रहीं अटकलें?
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली बेटी वामिका के साथ
- फोटो : Social media