अक्षय के साथ इस शो में मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और नोरा फतेही यह सभी अभिनेत्रियां एक साथ आएंगे। बता दें कि शो के लेटेस्ट प्रोमो में अक्षय कुमार सेट की बालकनी से शानदार एंट्री करते हुए दिखाई देते हैं, जिसमें कपिल शर्मा अपने शो में सभी स्टार्स का मजेदार अंदाज में स्वागत करते हुए कहते हैं, 'लड़कियां, दिल से आपका स्वागत है'। तभी इस बीच अक्षय कपिल को टोकते हुए कहते हैं, 'इनका स्वागत दिल से, मेरा क्या घुटने से करेगा?
कपिल नोरा से फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, 'नोरा हमारा पिछले जन्म का रिश्ता है, हमने सेम मैचिंग पहना है'। तब अक्षय फिर से कमेंट करते हुए कपिल को रोस्ट करते हैं, 'बड़ा मैचिंग हो रहा है, खुद इंद्रधनुष बनकर आ गया है।' इतना सुनते ही सभी ठहाके लगाने लगते हैं।