फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: एक्टर अक्षय कुमार ने भावुक होकर मां को ऐसे किया याद, लिखा- बहुत याद आ रही है...

Wed, 17 Nov 2021 02:29 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी दिवंगत मां को याद किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भावुक होकर मां अरुणा भाटिया को याद किया है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, मां बहुत याद आ रही है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी दिवंगत मां को याद किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भावुक होकर मां अरुणा भाटिया को याद किया है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, मां बहुत याद आ रही है। इस वीडियो में अक्षय कुमार दूर क्षितिज को घूरते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में एक धार्मिक गीत बज रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड से  'नमस्ते नमो नमः' की आवाज आ रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का इसी साल 8 सितंबर को निधन हो गया था। उस वक्त अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह सूचना दी थी और अपना दुख व्यक्त किया था।अक्षय कुमार ने लिखा था, आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं।ओम शांति। दरअसल, जब अक्षय कुमार की मां की तबियत बिगड़ी थी उस वक्त वह यूके में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और आनन-फानन में मुंबई वापस लौटे थे। उनकी मां कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनको अस्पताल में भर्ती कराया था।

अक्षय के आने के कुछ दिन बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। अक्षय कुमार और उनकी मां के बीच काफी स्ट्रॉन्ग रिश्ता था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि चाहे वह अपनी मां से कितने भी दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा पास हैं। उन्होंने कहा था, मैं अपनी मां के बिना कुछ भी नहीं हूं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें