फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पृथ्वीराज' का मुहूर्त संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग, बाकी कलाकारों के लिए ऑडीशन शुरू

Fri, 15 Nov 2019 06:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स की महात्वाकांक्षी फिल्म 'पृथ्वीराज' का शुक्रवार को मुंबई में श्रीगणेश हो गया। फिल्म का आरंभ मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुआ और इसमें फिल्म के लीड कलाकारों अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी सम्मिलित हुए। फिल्म की पूजा के साथ ही 'पृथ्वीराज' का जयघोष हो गया। फिल्म की पटकथा पूरी हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अमर उजाला के पाठकों के लिए इस पूजा की खास तस्वीरें भी हम लेकर आए हैं।

विज्ञापन


यशराज फिल्म्स के शीर्षस्थ लोग इस फिल्म पर पिछले तीन साल से काम करते रहे हैं। निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी अतीत में दूरदर्शन के चर्चित सीरियल 'चाणक्य' के लिए मशहूर रहे हैं। उनकी फिल्म पिंजर ने भी देश विदेश में खूब शोहरत बटोरी। हाल ही में उन्होंने सनी देओल को लेकर फिल्म 'मोहल्ला अस्सी 'बनाई थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सिनेमा शाखा से भी द्विवेदी लंबे समय से जुड़े रहे हैं।

फिल्म पृथ्वीराज की हीरोइन के तौर पर पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के नाम का एलान यशराज फिल्म्स ने शुक्रवार को ही सार्वजनिक तौर से किया। इस फिल्म के लिए सिर्फ मानुषी ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार की भी जबरदस्त ट्रेनिंग हुई है। निर्देशख चंद्र प्रकाश का हिंदी और संस्कृत का ज्ञान हमेशा से उनके लिए मजबूत आधार रहा है और इस फिल्म में भी वह इतिहास को उसके पारंपरिक रूप में ही प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं। फिल्म 'पृथ्वीराज' के बाकी मुख्य कलाकारों के लिए यशराज फिल्म्स में रोज दर्जनों कलाकारों के ऑडीशन चल रहे हैं। सूत्र बतातें हैं कि इन नामों का एलान जल्द ही किया जाएगा। फिल्म 'पृथ्वीराज' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'गंगूबाई' के लिए भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं आलिया, पुलिस ने रुकवाई शूटिंग, पांच बड़ी खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें