फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला, फिल्मसिटी के लोगों पर लगा यह गंभीर आरोप

Sat, 18 Feb 2023 09:25 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अक्षय की फिल्म के सेट के पास ऐसा हादसा हुआ है, जिससे सुनने के बाद सभी सन्न रह गए हैं। दरअसल फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में अक्षय कुमार के मेकअप मैन पर तेंदुए ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अक्षय कुमार काफी बिजी चल रहे हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेता इमरान हाशमी और नुसरत भरूचा के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी फिल्म छोटे मियां बड़े मियां की शूटिंग में भी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म के सेट के पास ऐसा हादसा हुआ है, जिससे सुनने के बाद सभी सन्न रह गए हैं।

विज्ञापन


मेकअप मैन पर हुआ हमला
दरअसल फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में अक्षय कुमार के मेकअप मैन पर तेंदुए ने हमला कर दिया है। हुआ यूं कि मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाले श्रवण विश्वकर्मा पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। करीब 27 साल के श्रवण उस समय अपनी बाइक पर थे और अपने दोस्त को फिल्म के सेट तक छोड़ने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक एक तेंदुए से टकराई और फिर वह बेहोश हो गए थे। इसके बाद मेकअप आर्टिस्ट को यह याद ही नहीं कि तेंदुए से टकराने के और बाइक से गिरने के बाद आगे क्या हुआ।
इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'एंट मैन' के जाल में पहले ही दिन फंसा 'शहजादा', 'पठान' और 'वारिसु' ने किया इतना कारोबार
विज्ञापन


कैसे हुई घटना
इस घटना के बाद श्रवण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनको होश आ गया है, उन्होंने खुद बताया कि प्रॉडक्शन हाउस उनका ट्रीटमेंट करवा रहा है। होश में आने के बाद श्रवण कुमार ने खुद बताया, 'मैं बाइक से था और अपने एक दोस्त को छोड़ने जा रहा था। यह शूटिंग लोकेशन से ठीक थोड़ा पहले ही हुआ। मैंने देखा कि एक सुअर सड़क पर भाग रहा था, मैंने जैसे ही अपनी गाड़ी की स्पीड तेज की तो देखा एक तेंदुआ सुअर के पीछे भाग रहा था। तभी मेरी बाइक तेंदुए से जा टकराई और फिर मैं बाइक से गिर गया था। तेंदुआ मेरे आसपास घूम रहा था, आगे का मुझे कुछ भी याद नहीं, क्योंकि मैं बेहोश हो गया था। शायद वहां कुछ लोग पहुंच गए और मुझे डॉक्टर के पास ले गए'।

AICWA के अध्यक्ष ने लिया मामले का संज्ञान
इस घटना के तुरंत बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सरकार से इस मामले में गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि मुझे श्रवण की सीनियर मेकअप आर्टिस्ट का कॉल आया था. मुझे उन्होंने श्रवण के बारे में बताते हुए कहा कि तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया है. ममता ने ही बताया कि फिल्मसिटी के लोगों के द्वारा यह बात छिपाई जा रही है और श्रवण को इलाज के लिए पैसे भी नहीं मिल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी को भी टैग किया है, उन्हें बताया है कि ऐसा हादसा कई बार हो चुका है, हर बार उसे दबा दिया जाता है।
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Hariharan Interview: मैं सौ फीसदी बंबइया हूं! लेकिन विकिपीडिया वाले हैं कि मेरी बात सुनते ही नहीं

अक्षय की फिल्म के सेट के पास हुआ हादसा
आगे उन्होंने कहा, ऑल इंडिया सिने वकर्स का अध्यक्ष होने के नाते मैं यही मांग करता हूं कि फिल्मसिटी में तेंदुआ जो बार-बार आता है और हजारों की तादाद में शूटिंग चल रही है, ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। सुरेश ने आगे बताया तीन सौ एकड़ में फिल्मसिटी बनी हुई है. यहां आप रात को जाकर देखें, तो स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नहीं है. लाइट्स की कमी है और जिसकी वजह से हादसे लगातार हो रहे हैं। मामला हेलीपैड एरिया के पास का है, जहां अक्षय की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें