फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahnawaz Pradhan: दिल का दौरा पड़ने से शाहनवाज प्रधान का निधन, 'मिर्जापुर' में बने थे गुड्डू भैया के ससुर

Sat, 18 Feb 2023 07:12 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहनवाज प्रधान ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टीवी और ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी काफी काम किया था। उनके निधन पर तमाम सेलेब्स ने दुख जताया। 
विज्ञापन
शाहनवाज प्रधान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कलाकार शाहनवाज प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार (17 फरवरी) रात निधन हो गया। वह 56 साल के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। 

विज्ञापन


शाहनवाज प्रधान ने मिर्जापुर वेब सीरीज में गुड्डू भैया के ससुर का किरदार निभाया था। वह श्वेता (गोलू) और श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी) के पिता परशुराम गुप्ता बने थे। इसी वेब सीरीज में उनके साथ काम करने वाले राजेश तैलंग ने शाहनवाज के निधन पर दुख जताया। राजेश तैलंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप। मिर्जापुर के दौरान कितना सुंदर वक्त गुजरा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा है।'


यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि किसी तरह शाहनवाज को दिल का दौरा पड़ा और वह उनके सामने ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। यशपाल शर्मा ने लिखा, 'आज मुंबई में प्रोग्राम अटेंड किया। सबकुछ काफी अच्छा चल रहा था। अवॉर्ड लेने के थोड़ी देर बाद शाहनवाज को कुछ अटैक आया। सारा प्रोग्राम रुक गया। सभी लोग उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह चले गए। यह है हमारी जिंदगी का कड़वा सच। हमारी आंखों के साथ एक जीवन खत्म हो गया।'
विज्ञापन



बता दें कि शाहनवाज प्रधान का जन्म उड़ीसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सात साल की उम्र में वह परिवार के साथ रायपुर आ गए और 7वीं कक्षा में उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया। शाहनवाज 80 के दशक में भी लोकप्रिय हुए थे। उस वक्त उन्होंने दूरदर्शन के शो श्री कृष्णा में नंद की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह अलिफ लैला में भी नजर आए। जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज प्रधान का अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार (18 फरवरी) को होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें