दिलफेंक अक्षय कुमार अभी भी काफी रोमांटिक हैं और इस वक्त वो फ्रांस में रोमांस फरमा रहे हैं। वैसे प्यार के ये पल उनकी किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं है बल्कि वो तो असल जिंदगी में ऐसा कुछ कर रहे हैं।
उनके प्रशंसक भी ये जानने के लिए बेकरार होंगे कि शादी शुदा अक्षय आखिर अब किसके प्यार में पड़ कर ऐसा सब कुछ कर रहे हैं। बल्कि अब तो वो दो प्यारे बच्चों के पिता भी हैं।