फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखेगी कैटरीना और अक्षय कुमार की जोड़ी

Tue, 15 Jan 2013 03:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मेड फॉर ईच अदर जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों ने मिलकर कई सारी हिट फिल्में दीं हैं। यह एक-दूसरे के लिए लकी माने जाते रहे हैं। 'हमको दीवाना कर गए, 'नमस्ते लंदन', 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी कई हिट फिल्में देने के बाद इनकी अंतिम फिल्म 'तीस मार खां' औसत रही थी।
विज्ञापन


इस फिल्म के बाद किसी भी फिल्म मेकर ने इस जोड़ी को रिपीट नहीं किया। इस बीच अक्षय कुमार की कई हिट फिल्में आईं जिसमें उनकी नायिकाएं अलग-अलग रहीं। इस बीच कैटरीना कैफ ने भी अलग-अलग नायकों के साथ फिल्में कीं। अब यह जोड़ी एक बार फिर जमने जा रही है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जल्द ही पर्दे पर इश्क फरमाते हुए दिखेंगे। फिल्मकार संजय लीला भंसाली इस जोड़ी को रिपीट करने जा रहे हैं। 'राउडी राठौर' के बाद संजय लीला भंसाली एक बार फिर साउथ का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म से जुड़े लोगों की माने तो हीरो के रूप में अक्षय कुमार का नाम तय हो चुका है। हीरोईन का चुनाव होना अभी बाकी है। इंडस्ट्री में यह चर्चा चल रही है कि इस फिल्म में संजय लीला भंसाली अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ को लेना चाहते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने यह ऑफर कैटरीना को दे भी दिया है। अब बस कैटरीना की तरफ से हरी झंडी मिलने बाकी है। अक्षय कुमार को उम्मीद है कि कैटरीना इस फिल्म के लिए ना नहीं कहेंगी। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय निर्देशक एम. राजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें