'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाने में जहां रंग-गुलाल के साथ होली की मस्ती नजर आ रही है तो वहीं अक्षरा सिंह का लुक भी कमाल का है। गाने में अक्षरा सिंह ने गजब का डांस किया है। साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं। होली के मौके पर इतना शानदार गाना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि इस गाने के लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है।