'धमाल 4' का क्लाइमैक्स मुंबई में होगा शूट, साथ नजर आएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख-अरशद और जावेद जाफरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
फिल्म 'धमाल' की चौथी किस्त के लिए फैंस बेताब है। इस कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी की जोड़ी देखने को मिलेगी। जानिए कब और कहां शुरू होगा फिल्म का क्लाइमैक्स...
कब और कहां शूट होगा आखिरी शैड्यूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
कब और कहां शूट होगा आखिरी शैड्यूल
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म का आखिरी शेड्यूल 15 मई से मुंबई में शुरू होगा, जहां जंगल थीम वाला एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है। धमाल 4 में अजय देवगन के साथ जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी नजर आएंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ कॉमेडी और रोमांच देखने को मिलेगा। यह फिल्म जून के आखिर तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। इंद्र कुमार ने मार्च में धमाल की चौथी किस्त की शूटिंग शुरू की थी। अप्रैल में सभी अभिनेताओं के साथ अलग-अलग सीन फिल्माए गए। अब क्रू आखिरी शेड्यूल की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें:
Dharmendra: 89 की उम्र में धर्मेंद्र के जोश में नहीं है कमी, स्विमिंग पूल वर्कआउट का शेयर किया वीडियो
धमाल 4 की घोषणा
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर 10 अप्रैल, 2025 को धमाल की चौथी किस्त की घोषणा की थी। अजय ने स्टारकास्ट के साथ दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा, 'पागलपन वापस आ गया है! धमाल 4 की धमाकेदार शुरुआत हुई - मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा, मुंबई शेड्यूल शुरू! चलिए हंसी का दंगल शुरू करते हैं।'
यह भी पढ़ें:
Nani: SSMB29 के निर्देशक एसएस राजामौली ने 'हिट 4' के दिए संकेत, नानी की तारीफों के बांधे पुल..