बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म मैदान और 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। अपने लंबे और सफल करियर में, अभिनेता कई लोकप्रिय और सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अजय कभी-कभी कुछ परियोजनाओं का प्रचार भी करते हैं। हाल ही में, सिंघम अभिनेता ने प्रोसेनजीत चटर्जी की फिल्म 'दशम अवतार' का पोस्टर लॉन्च किया है, जो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
अजय ने प्रोसेनजीत चटर्जी की 'दशम अवतार' का पोस्टर किया शेयर
दुर्गा पूजा की शुरुआत के शुभ अवसर पर, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बंगाली फिल्म की सराहना की। 'दशम अवतार' नाम की इस फिल्म में बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं और यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देवगन ने लिखा, 'शुभो महालया! पेश है 'दशम अवतार' मूल बंगाली कॉप यूनिवर्स! सिंघम की ओर से प्रोबिर को शुभकामनाएं। 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी '
बंगाली कॉप यूनिवर्स दिखाएगी फिल्म
फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी, अनिर्बान भट्टाचार्य, जिशु सेनगुप्ता और जावा अहसन हैं और इसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित है। खबर यह भी है कि इस फिल्म में भगवान विष्णु के दस अवतार देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस भी पोस्ट पर कमेंट कर प्रोसेनजीत चटर्जी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, बात करें अजय देवगन की तो सिंघम अगेन का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्मों ने अब तक दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है, यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर जनता में काफी उत्सुकता नजर आ रही है।
सिंघम अगेन में आएंगे नजर
बता दें कि में सिंघम के रोल में अजय, सिंबा के किरदार में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी की भूमिका में अक्षय कुमार दिखने वाले हैं। फिल्म में महिला पुलिसकर्मी की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को भी चुना गया है। इतना ही नहीं, फिल्म की स्टारकास्ट में टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी शामिल होंगे।