अजय देवगन इन दिनों अपनी साल 2018 की फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने हर एक अपडेट से फैंस का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है। अभिनेता ने 'रेड 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही राजस्थान के जोधपुर से अजय की स्पॉटेड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इसे देखकर फिल्म के लिए फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है।
'रेड 2' की कहानी
'रेड 2' का उद्देश्य अपनी मूल फिल्म की तरह, आयकर विभाग के गुमनाम नायकों की अनकही कहानियों पर प्रकाश डालना है। विभाग के रिकॉर्ड के एक सच्चे मामले पर आधारित इस फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाल मचने की उम्मीद है। 6 जनवरी, 2024 को मुंबई में शुरू 'रेड 2' की शूटिंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर होगी। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित सीक्वल पहली किस्त की तुलना में दोगुना ड्रामा और सस्पेंस देने का वादा करती है।